ज्योतिन, कृष्णा व पंडित ने किया नामांकन दाखिल

साहिबगंज : लोकसभा चुनाव 2014 के नामांकन के छठे दिन सीपीआइएम प्रत्याशी ज्योतिन सोरेन ने गुरुवार को 2:04 बजे तीन सेटों में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ए मुथू कुमार के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. इसके पूर्व गुल्ली भट्ठा स्थित पार्टी कार्यालय से वाहन में सवार होकर काफिले के साथ दोपहर 2:00 बजे जिला […]
साहिबगंज : लोकसभा चुनाव 2014 के नामांकन के छठे दिन सीपीआइएम प्रत्याशी ज्योतिन सोरेन ने गुरुवार को 2:04 बजे तीन सेटों में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ए मुथू कुमार के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया.
इसके पूर्व गुल्ली भट्ठा स्थित पार्टी कार्यालय से वाहन में सवार होकर काफिले के साथ दोपहर 2:00 बजे जिला समाहरणालय पहुंचे. कृष्ण कांत मंडल, नादेर हुसैन, श्यामसुंदर पोद्दार प्रस्तावक बने. अवसर पर माकपा के इकबाल, सदर एसडीओ महेश संथालिया, डीएसपी शशिभूषण, चुनाव कर्मचारी चंद्रभूषण झा, प्रकाश दास, संजय कुमार आदि उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर इंडियन यूनियन मुसलिम लीग के प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने दो सेटों में दोपहर 2:50 बजे परचा दाखिल किया. अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमजद अली, सहित कई समर्थक उपस्थित थे. इसके पूर्व शिवसेना प्रत्याशी पंडित हांसदा ने भी दो सेटों में 1:30 बजे नामांकन दाखिल किया. अवसर पर शिवसेना के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










