जहरीली शराब से चार बीमार

Updated at :01 Apr 2014 6:24 AM
विज्ञापन
जहरीली शराब से चार बीमार

साहिबगंज : तालझारी थाना क्षेत्र के सकरभंगा पंचायत के गुटीबेड़ा गांव के समीप तुलपम पहाड़ पर रविवार को देर शाम जहरीली ताड़ी पीने से गंभीर हुए 30 वर्षीय सूरज पहाड़िया, लखन पहाड़िया, चंदा पहाड़िया, महिला रामी पहाड़िन का इलाज जिला सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन सांगा ने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : तालझारी थाना क्षेत्र के सकरभंगा पंचायत के गुटीबेड़ा गांव के समीप तुलपम पहाड़ पर रविवार को देर शाम जहरीली ताड़ी पीने से गंभीर हुए 30 वर्षीय सूरज पहाड़िया, लखन पहाड़िया, चंदा पहाड़िया, महिला रामी पहाड़िन का इलाज जिला सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन सांगा ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा सभी लोगों को उल्टी कराकर जहर को काटने की दवा दिया गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चारो पहाड़िया की हालत स्थिर है.

ज्ञात हो कि रविवार को देर शाम तुलयम पहाड़ के सूरजा पहाड़िया, बीका पहाड़िया, सूरज पहाड़िया, चंदा पहाड़िया, लखन पहाड़िया, महिला रामी पहाड़िन ने जहरीली ताड़ी का सेवन किया था. जिससे सूरजा पहाड़िया व बीका पहाड़िया की मृत्यु हो गयी. जबकि सूरज पहाड़िया, चंदा पहाड़िया, लखन पहाड़िया व महिला रामी पहाड़िन की स्थिति इलाज के बाद स्थिर है. बहरहाल चारों का इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola