सड़क दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर सहित दो घायल

Updated at : 07 Jul 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर सहित दो घायल

बोरियो : थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो- बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बालीडीह गांव के समीप गुरुवार की सुबह बोआरीजोर की ओर जा रही ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में ऑटो ड्राइवर सह बोरियो निवासी 24 वर्षीय प्रकाश किस्कू सहित सवार 30 वर्षीय सौरबजीत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो […]

विज्ञापन

बोरियो : थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो- बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बालीडीह गांव के समीप गुरुवार की सुबह बोआरीजोर की ओर जा रही ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में ऑटो ड्राइवर सह बोरियो निवासी 24 वर्षीय प्रकाश किस्कू सहित सवार 30 वर्षीय सौरबजीत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. ऑटो को जब्त कर दोनों घायलों को पीसीआर वैन से इलाज हेतु सीएचसी भिजवाया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. ड्राइवर प्रकाश के चेहरे पर गंभीर चोट है. बहरहाल दोनों खतरे से बाहर है. घायल सौरबजीत ने बताया कि गुरुवार की सुबह ड्राइवर सहित कुल तीन लोग ऑटो में सवार होकर बोरियो से बोआरीजोर के रास्ते बाराहाट जा रहे थे. इसी क्रम में बोलीडीह गांव के समीप बकरी को बचाने को के चक्कर में ऑटो असंतुलित हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola