हाइवा की ठोकर से बाइक सवार घायल

मंडरो : मिर्जाचौकी रेलवे फाटक हनुमान मंदिर के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे हाइवा और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल चालक मंटू कुमार मंडल(45) घायल हो गया. घायल काे मिर्जाचौकी के निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. वहीं सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के एएसआइ संतोष कुमार सिंह घटना स्थल पर […]
मंडरो : मिर्जाचौकी रेलवे फाटक हनुमान मंदिर के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे हाइवा और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल चालक मंटू कुमार मंडल(45) घायल हो गया. घायल काे मिर्जाचौकी के निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. वहीं सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना के एएसआइ संतोष कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और गाड़ी संख्या जेएच 40 एच 9808 को कब्जे में लिया. यह गाड़ी कहलगांव के अमर बिहार के बोर्ड पर चलती है. बता दें कि मिर्जाचौकी बाजार में छोटे-बड़े वाहनों परिचालन तेज रफ्तार से होता है. इस कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




