चिप्स लोडेड मालगाड़ी पटरी से उतरी

Updated at : 14 Jun 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
चिप्स लोडेड मालगाड़ी पटरी से उतरी

मंडरो : मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन से पूरब दिशा की ओर रेलवे साइडिंग में मंगलवार की सुबह सात बजे चिप्स लोडिंग के लिये बेगन लेकर जा रही मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया. जिस कारण अप एंड डाउन कई ट्रेन घंटो बाधित रही. घटना की सूचना पाकर एआरटी टीम ने लगभग पांच घंटे कड़ी मशक्कत […]

विज्ञापन

मंडरो : मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन से पूरब दिशा की ओर रेलवे साइडिंग में मंगलवार की सुबह सात बजे चिप्स लोडिंग के लिये बेगन लेकर जा रही मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया. जिस कारण अप एंड डाउन कई ट्रेन घंटो बाधित रही. घटना की सूचना पाकर एआरटी टीम ने लगभग पांच घंटे कड़ी मशक्कत कर इंजन के चक्के को ट्रैक पर लाया.

मिर्जाचौकी रेलवे रैक लोडिंग व जेनरल साइडिंग होने के बावजूद रैक लोडर हमेशा ही स्टोन चिप्स गिराकर जगह- जगह रखता है. इस कारण स्टोन चिप्स पटरी पर आ जाती है. जिस कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. मौके पर एएमइ बीके साखिया, फोरमैन एके यादव सहित कई रेलकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola