गायब युवती सात वर्ष बरामद आरोपित भी गिरफ्तार

Updated at : 12 Jun 2017 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
गायब युवती सात वर्ष बरामद आरोपित भी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार साहिबगंज : सात साल से गायब युवती को एसपी पी मुरूगन के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार की रात्रि शहर के यदुमोड़ से युवती को बरामद कर ही लिया. वहीं पुलिस ने युवती के मदद से आरोपित संजीत कुमार पासवान को भी छापेमारी […]

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

साहिबगंज : सात साल से गायब युवती को एसपी पी मुरूगन के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार की रात्रि शहर के यदुमोड़ से युवती को बरामद कर ही लिया. वहीं पुलिस ने युवती के मदद से आरोपित संजीत कुमार पासवान को भी छापेमारी कर बरामद कर लिया है. पूछताछ के क्रम में युवती ने बताया कि 2010 में शादी का प्रलोभन देकर कुलीपाड़ा मोहल्ला निवासी संजीत कुमार पासवान उर्फ मुन्ना पासवान भगा ले गया था. इस बीच कई स्थानों पर गुप्त तरीके से रखा.
जब भी शादी की बात कही तो उसने कुछ न कुछ बहाना बना कर टाल दिया. अभी पिछले साल ही उसने पूर्णिया में किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है. ज्ञात तो कि युवती के गायब होने पर उसके पिता ने नगर थाना कांड संख्या 38/10 धारा 35 के तहत मामला दर्ज कराया था. टीम में डीएसपी ललन प्रसाद व थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दोनों को बरामद किया है.
संबंध में डीएसपी ललन प्रसाद ने बताया कि युवती के सहारे आरोपित को फोन के माध्यम से पैतृक आवास कुलीपाड़ा से बरामद किया गया है. आरोपित के विरुद्ध मामला चलेगा. वहीं युवती के बयान पर भी मामला दर्ज किया जायेगा. थाना प्रभारी आरआर मिंज ने बताया कि मामले में संलिप्त सभी सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola