जबरन आम तोड़ने मामले में 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 12 Jun 2017 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
जबरन आम तोड़ने मामले में 11 पर प्राथमिकी दर्ज

राजमहल : थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित आम के बगीचे में जबरन आम तोड़े जाने के मामले में बगीचा मालिक शेख हसन ने राजमहल थाने आलमगीर, समसुल, शेरअली, सलमान उर्फ सल्लम शेख, समीर शेख, टेनी शेख, ईस्लाम शेख, राजु शेख, कालु शेख, कलिम शेख, शमीम शेख समेत पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित आम के बगीचे में जबरन आम तोड़े जाने के मामले में बगीचा मालिक शेख हसन ने राजमहल थाने आलमगीर, समसुल, शेरअली, सलमान उर्फ सल्लम शेख, समीर शेख, टेनी शेख, ईस्लाम शेख, राजु शेख, कालु शेख, कलिम शेख, शमीम शेख समेत पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसमें उन्होंने बताया है कि उन लोगों ने बल का प्रयोग कर लगभग पांच क्विंटल आम जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है तोड़ ली है. राजमहल थाने की पुलिस ने कांड संख्या 184/17 भादवि की धारा 147,148,149,504 व 379 के तहत अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola