नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
Updated at : 10 Jun 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उावा दियारा पंचायत के एक गांव में नाबालिग के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब 9:30 बजे गांव के ही शाहजहां शेख 27 वर्ष नाबालिग के घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया. उस वक्त नाबालिग […]
विज्ञापन
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उावा दियारा पंचायत के एक गांव में नाबालिग के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब 9:30 बजे गांव के ही शाहजहां शेख 27 वर्ष नाबालिग के घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया. उस वक्त नाबालिग के घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था. सभी नमाज के लिये गये हुए थे.
लड़की के शोर मचाने पर महिलाएं जमा हो गयी और आराेपित के घर के बाहर खूब हो-हल्ला मचाया तथा घर के बाहर रखे बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले में नाबालिग के पिता ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




