फिर झमाझम बारिश, बदला मौसम
Updated at : 09 Jun 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

गुल्लीभट्ठा, पटनिया टोला, दहला दुर्गा स्थान, चौक बाजार, बंगाली टोला, जिरवाबाड़ी, पचगढ़ में विद्युत आपूर्ति बाधित साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक हुई जमकर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया. एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से गुल्लीभट्ठा, बनिया पट्टी, सब्जी […]
विज्ञापन
गुल्लीभट्ठा, पटनिया टोला, दहला दुर्गा स्थान, चौक बाजार, बंगाली टोला, जिरवाबाड़ी, पचगढ़ में विद्युत आपूर्ति बाधित
साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक हुई जमकर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया. एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से गुल्लीभट्ठा, बनिया पट्टी, सब्जी मंडी, बंगाली टोला, नया सड़क, गांधी रोड, पटेल चौक के मुख्य सड़क पर बाढ़ सा दृश्य हो गया. नगर थाने में पानी जमा हो गया. कई सड़कों व मुहल्ले में नाली व बरसात का पानी बहने लगा. वहीं बारिश ने नगर पर्षद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. बारिश होते ही शहर के गुल्लीभट्ठा, पटनिया टोला, दहला दुर्गा स्थान, चौक बाजार, बंगाली टोला, जिरवाबाड़ी, पचगढ़ में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी.
कई वार्डों में साढ़े तीन घंटे बाधित रही बिजली गुल
बारिश के कारण दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक शहर के रसुलपुर दहला, पटनिया टोला, गुल्लीभट्ठा, दहला दुर्गा स्थान, तालबन्ना, चौक बाजार, महाजनपट्टी, बनपर टोला, न्यू रोड, एलसी रोड, बंगाली टोला, जिरवाबाड़ी, पचगढ़, बांझी रोड सहित कई मुहल्ले में बिजली गुल रहा. साढ़े तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




