सात घायल, दो की हालत गंभीर

Updated at : 07 Jun 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
सात घायल, दो की हालत गंभीर

हादसा. मरिचो गांव के पास हुई घटना, सीमेंट लदा 407 ट्रक पलटा रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. नतीजतन दुर्घटनाएं बढ़ रही है. हादसों में लाेग अपनी जान गंवा रहे हैं. सड़क सुरक्षा पर लोगों का ध्यान नहीं है. बोरियो : साहिबगंज मुख्य मार्ग के मारीचो गांव के समीप मंगलवार सुबह सीमेंट लदा […]

विज्ञापन

हादसा. मरिचो गांव के पास हुई घटना, सीमेंट लदा 407 ट्रक पलटा

रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. नतीजतन दुर्घटनाएं बढ़ रही है. हादसों में लाेग अपनी जान गंवा रहे हैं. सड़क सुरक्षा पर लोगों का ध्यान नहीं है.
बोरियो : साहिबगंज मुख्य मार्ग के मारीचो गांव के समीप मंगलवार सुबह सीमेंट लदा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में सात लोग जख्मी हो गये. ट्रक पर सवार बोरियो निवासी मजदूर 53 वर्षीय शिबू साह, 23 वर्षीय अताउर अंसारी, 60 वर्षीय तुलुमुद्दीन अंसारी, 30 वर्षीय शाहजहां अंसारी, वसीउद्दीन अंसारी, दिलीप यादव व मुन्ना यादव घायल हो गये.
स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया. घायलों में शिबू साह, अताउर अंसारी व शाहजहां अंसारी की स्थिति गंभीर होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चौरसिया ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआइ मनोज सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (जेएच 18सी 7187) को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये हैं.
बोरियो. थाना क्षेत्र के मरिचो गांव समीप मंगलवार दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रानीडीह निवासी संखय किस्कू (50) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीण दानियल मरांडी व तकय टुडू ने बताया कि इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. परिजनों को सूचना दे दी गयी. सूचना पर बोरियो थाना के एएसआइ मनोज सिंह सीएचसी पहुंच कर पहुंचकर घायल का बयान लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रमेश चौरसिया ने बताया कि घायल के सिर एवं पैर में गंभीर चोट है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola