ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना के लिये दिये आवेदन

बरहरवा : प्रखंड मुख्यालय के रतनपुर पंचायत भवन में मुखिया बहा हेंब्रम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आमसभा आयोजित की गयी. उपमुखिया प्रदीप भगत ने बताया कि कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के लिये आवेदन दिया है. आवास विहीन गरीब जो आमसभा में नहीं आ सके, वे संबंधित वार्ड सदस्य के माध्यम […]
बरहरवा : प्रखंड मुख्यालय के रतनपुर पंचायत भवन में मुखिया बहा हेंब्रम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आमसभा आयोजित की गयी. उपमुखिया प्रदीप भगत ने बताया कि कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के लिये आवेदन दिया है. आवास विहीन गरीब जो आमसभा में नहीं आ सके,
वे संबंधित वार्ड सदस्य के माध्यम से आवेदन जमा करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि फॉर्म जमा होने के बाद पंचायत क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि मिलकर गांव में घूम कर योग्य लाभार्थी का चयन करेंगे. ताकि कोई भी गरीब पीएम आवास से वंचित नहीं रह सके. इस मौके पर वार्ड सदस्य घनश्याम शर्मा, दीपक कुमार, सुबोध सोरेन, रोजगार सेवक शिव कुमार कुशवाहा, मणिमोहन पोद्दार, भगवती देवी, सुनीता देवी, पार्वती देवी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




