मोहन नगर में धूमधाम से हुई मां वत्सला भवानी की पूजा-अर्चना
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 14 Jan 2026 8:05 PM
कुलदेवी मां वत्सला भवानी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुई.
खलारी. नोनिया चौहान एकता मंच एनके पिपरवार के तत्वावधान में बुधवार को पृथ्वीराज चौहान चौक, मोहन नगर में समाज की कुलदेवी मां वत्सला भवानी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुई. आयोजन को लेकर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था, जहां विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच मां वत्सला भवानी की प्रतिमा स्थापित की गयी. पूजा में यजमान के रूप में कृष्णा चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां वत्सला भवानी का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने भी पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण कर भंडारे की विधिवत शुरुआत की. इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से समाज के लिए शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में खलारी-पिपरवार क्षेत्र के लोगों का सराहनीय सहयोग मिला. कार्यक्रम में महाप्रबंधक दिनेश प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस नेता राजन सिंह राजा, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि रमेश चौहान, कृष्णा चौहान, अशर्फी राम, नंदलाल चौहान, शैलेंद्र शर्मा, कमलेश चौहान, बूटन चौहान, नसीब चौहान, भूषण चौहान, जितेंद्र चौहान, संतोष चौहान, रामनारायण नोनिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










