कार्यकर्ता 24 घंटे रहें तैयार, कभी भी जाना पड़ सकता है रांची : झामुमो

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2024 5:13 AM

विज्ञापन

बसंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय संस्थाएं आज हमारे नेता-हमारे कैडर को कैसे परेशान कर रही हैं, यह पूरा देश देख रहा है. पूरा देश देख रहा है कि वे कैसे इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. निरंतर काम कर रहे हैं. जनता के विश्वास पर खरे उतने का काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

दुमका : 45वें झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो प्रमंडलीय कमेटी की बैठक में प्रो स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, हेमलाल मुर्मू, शशांक शेखर भोक्ता आदि उपस्थित रहे. अपने संबोधन में नेताओं ने दो फरवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया. कहा कि हर बार की तरह यह कार्यक्रम अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी. प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता हर वक्त रांची चलने के लिए तैयार रहें, कभी भी कुछ भी हो सकता है.

हमारे नेता-कैडर को परेशान कर रहीं केंद्रीय संस्थाएं

झामुमो नेता बसंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय संस्थाएं आज हमारे नेता-हमारे कैडर को कैसे परेशान कर रही हैं, यह पूरा देश देख रहा है. पूरा देश देख रहा है कि वे कैसे इन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. निरंतर काम कर रहे हैं. जनता के विश्वास पर खरे उतने का काम कर रहे हैं.

Also Read: झामुमो ने भरी हुंकार, कहा- ED के खिलाफ बढ़ रहा जनता का आक्रोश, कहीं वीभत्स रूप न ले ले

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola