ePaper

court news : 13 वर्ष बाद भी धनबाद में रिंग रोड क्यों नहीं बना : हाइकोर्ट

Updated at : 10 Jul 2024 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
court news : 13 वर्ष बाद भी धनबाद में रिंग रोड क्यों नहीं बना : हाइकोर्ट

अगली सुनवाई 15 जुलाई को

विज्ञापन

रांची़ झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद में वर्ष 2011 में प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के मामले को गंभीरता से लिया है. अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी धनबाद में रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. जबकि इसके लिए राज्य सरकार ने लोगों से जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया है. जमीन अधिग्रहण और मुआवजा पर 76 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसका निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया. जमीन अधिग्रहण होने से कई लोगों की जमीन चली गयी, लेकिन वर्षों बाद भी उनकी जमीन का सदुपयोग नहीं हुआ. अदालत ने इस मामले में सरकार को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि रिंग रोड क्यों नहीं बना. मामले पर अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी. याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि 16 मई 2011 को राज्य सरकार ने धनबाद में रिंग रोड बनाने के लिए अधिसूचना निकाली थी. सरकार की एजेंसी झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार को रिंग रोड बनाने की जिम्मेवारी मिली थी, लेकिन रोड के लिए कोई योजना नहीं बनायी गयी. इसका निर्माण कार्य 13 वर्ष बीत जाने के बाद शुरू नहीं हुआ है. जबकि सरकार की ओर से वर्ष 2011 में ही धनबाद के धनसार, झरिया, मनाईटांड़ समेत अन्य जगहों पर लोगों से जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इस पर 76 करोड़ रुपये भी खर्च हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola