ePaper

पछुआ हवाओं ने बढ़ायी ठंड, रांची का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 03 Feb 2023 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
पछुआ हवाओं ने बढ़ायी ठंड, रांची का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

रांची और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1-1 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है, तो डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिर गया है. रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे 9.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है.

विज्ञापन

झारखंड में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी है. पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. रांची का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, तो सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया. सिमडेगा पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे सर्द जगह बना रहा. अधिकतम तापमान चाईबासा का रहा. चाईबासा का उच्चतम तापमान 30.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

डालटेनगंजा का तापमान 2.6 डिग्री गिरा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे की बात करें, तो रांची और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1-1 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है, तो डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिर गया है. रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे 9.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है.

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक

जमशेदपुर और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 11.7 डिग्री और 8.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री और 2.3 डिग्री कम है. रांची के उच्चतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमश: 3.1 डिग्री और 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.

Also Read: Jharkhand Cold Day: झारखंड ने ओढ़ी कोहरे की चादर, ट्रेन-प्लेन सब लेट, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री चढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. लेकिन, उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री तक तापमान चढ़ सकता है. आने वाले कुछ दिनों में आसमान साफ रहेगा. झारखंड के किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. रांची का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहेगा. सुबह में धुंध का अनुमान है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola