Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से बढ़ेगी ठंड ?

झारखंड में दो से तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. 11 दिसंबर को आकाश साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें, तो रात में आकाश में बादल छाये रहने के कारण सुबह में काफी देर तक कोहरा रहने की संभावना है.
Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम का मिजाज 15 दिसंबर तक ऐसा ही रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें, तो रात में आकाश में बादल छाये रहने के कारण सुबह में काफी देर तक कोहरा रहने की संभावना है. दो से तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. 11 दिसंबर को आकाश साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है.
झारखंड में बर्फबारी का असर
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड पर भी पड़ने लगा है. रांची व आसपास के इलाके में गुरुवार की सुबह से ही लोग कनकनी से परेशान रहे. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था.
कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस
कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. बुधवार को कांके का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस था. गुरुवार को मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री व सिमडेगा का 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
आकाश में बादल छाए रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रात में आकाश में बादल छाये रहने के कारण सुबह में काफी देर तक कोहरा रहने की संभावना है. दो से तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. 11 दिसंबर को आकाश साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. चक्रवाती तूफान मैंडूस चेन्नई की ओर जा रहा है. अभी इसकी रफ्तार बहुत कम है. नौ दिसंबर की रात इसकी रफ्तार 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.
रांची में कैसा रहा है मौसम का मिजाज
रांची में 2014 से अब तक का रिकॉर्ड देखा जाये, तो दिसंबर माह में बारिश भी हुई है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. रांची में 2015 में तीन दिसंबर को 12.6 मिमी व 2018 में 18 दिसंबर को 57.8 मिमी, 2019 में 26 दिसंबर को 21.1 मिमी व 2021 में 29 दिसंबर को 19.8 मिमी बारिश हुई थी. वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. 26 दिसंबर 2015 को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, 22 दिसंबर 2016 को आठ डिग्री, 30 दिसंबर 2018 को 4.6 डिग्री, 28 दिसंबर 2019 को 4.7 डिग्री, 19 दिसंबर 2020 को सात डिग्री और 22 दिसंबर 2021 को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
प्रमुख जिलों में गुरुवार को कितना रहा तापमान
जिला न्यूनतम तापमान
रांची 10.4
मेदिनीनगर 8.8
जमशेदपुर 12.7
बोकारो 10.1
चाइबासा 10.2
देवघर 9.9
गिरिडीह 9.8
सिमडेगा 8.2
गुमला 8.6
खूंटी 10.0
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




