Weather Forecast News: झारखंड में फिर दिखेगा मौसम का बदलाव, 19 फरवरी को भी बारिश की संभावना

Updated at : 14 Feb 2022 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast News: झारखंड में फिर दिखेगा मौसम का बदलाव, 19 फरवरी को भी बारिश की संभावना

jharkhand news: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 16 फरवरी से बादल छाये रहेंगे, वहीं 19 फरवरी को बारिश की संभावना जतायी है. इसके कारण ठंड भी बढ़ने की उम्मीद जतायी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast News: झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. फिलहाल, आसमान साफ है, लेकिन 16 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान है. यह सिलसिला करीब एक सप्ताह तक चलने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने 19 फरवरी को राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

16 फरवरी से मौसम में दिखेगा बदलाव

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा. वहीं, 16 फरवरी से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. इस दौरान आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. यह सिलसिला आगामी 18 फरवरी तक रहेगा. हालांकि, 18 फरवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आंशिक बादल छाये रहेंगे.

19 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम केंद्र ने 19 फरवरी को बारिश की संभावना जतायी है. इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 20 फरवरी को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast News: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 फरवरी को बारिश की संभावना
रांची समेत 7 जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा तापमान

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में ठंड का प्रकोप अब भी जारी है. रविवार को राजधानी रांची के अतिरिक्त पलामू, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज, गढ़वा व गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. सबसे अधिक ठंड गढ़वा में रहा. वहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले चार दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया है.

बारिश और छाये बादल से न्यूनतम तापमान चढ़ा

10 फरवरी को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था. यह गिर कर रविवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. असल में 10 फरवरी के आसपास राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर था. इस कारण कई जिलों में हल्की बारिश और बादल भी छाया हुआ था. बारिश और बादल के कारण ही न्यूनतम तापमान चढ़ गया है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola