Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के उल्लास में बारिश डालेगी खलल

Updated at : 22 Oct 2023 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के उल्लास में बारिश डालेगी खलल

मां के मनोहारी रूप को देखने के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. लोग सपरिवार मेले का आनंद ले रहे हैं. 24 अक्टूबर को राजधानी रांची में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे विजयादशमी को मेले का आनंद लेने वालों का मजा किरकिरा हो सकता है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में नवरात्र का उल्लास है. दुर्गा पूजा पंडालों में मां का दरबार सजा है. सतरंगी रोशनी से उत्सव की खुशियां देखते ही बन रही हैं. मां के मनोहारी रूप को देखने के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. लोग सपरिवार मेले का आनंद ले रहे हैं. मौसम विभाग ने इस बीच दशहरा को लेकर विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस वेदर बुलेटिन की मानें, तो दुर्गा पूजा की नवमी यानी 23 अक्टूबर को झारखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी रांची में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. विजयादशमी यानी 24 अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में सामान्यत: आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे विजयादशमी को मेले का आनंद लेने वालों का मजा किरकिरा हो सकता है.

नवमी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

नवमी (23 अक्टूबर) को झारखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि राजधानी रांची में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

Also Read: Weather Forecast: शारदीय नवरात्र में बारिश के आसार, झारखंड में मेला घूमनेवालों का मजा हो सकता है किरकिरा

विजयादशमी को बारिश के आसार

विजयादशमी (24 अक्टूबर) को झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में सामान्यत: आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast: दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज? विजयादशमी को हैं बारिश के आसार

दुर्गा पूजा में नवमी को कैसा रहेगा मौसम

शारदीय नवरात्र को लेकर मौसम वि‍भाग ने विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार 23 अक्टूबर यानी नवमी को झारखंड में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 15-21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. झारखंड की राजधानी रांची की बात करें, तो अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

Also Read: शारदीय नवरात्र में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? दुर्गा पूजा में मेला घूमनेवालों के लिए ये है Weather Forecast

विजयादशमी को ऐसा रहेगा तापमान

दुर्गा पूजा में विजयादशमी यानी 24 अक्टूबर को झारखंड में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also Read: PHOTOS: रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में देखिए मां का दिव्य रूप, श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola