Weather Forecast: दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज? विजयादशमी को हैं बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 24 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. 25 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश के आसार हैं. 23 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर रांची और इसके आसपास के इलाकों समेत राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. विजयादशमी के दिन 24 अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होने के आसार हैं. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 24 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. 25 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 व 25 अक्टूबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें, तो 20 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है. विजयादशमी के दिन 24 अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश होने के आसार हैं.

Also Read: शारदीय नवरात्र में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? दुर्गा पूजा में मेला घूमनेवालों के लिए ये है Weather Forecast

विजयादशमी पर बारिश की संभावना

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 23 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 24 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. 25 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: मानसून की विदाई से पहले क्या झारखंड में होगी झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर हुई है बारिश

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 21.6 मिमी कुरडेग (सिमडेगा) में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड: सौदाग पंचायत के ग्रामीणों को मिला रेलवे अंडरपास, उद्घाटन कर सांसद संजय सेठ ने किया चुनावी वादा पूरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola