ePaper

मानसून की विदाई से पहले क्या झारखंड में होगी झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Updated at : 10 Oct 2023 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
मानसून की विदाई से पहले क्या झारखंड में होगी झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून-2023 की वापसी 9 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिम भाग से शुरू हो गई है. पलामू प्रमंडल से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. धीरे-धीरे एक दो दिनों में झारखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी.

विज्ञापन

रांची: झारखंड से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. पलामू प्रमंडल से मानसून सोमवार को ही विदा हो चुका है. दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड के उत्तर-पश्चिम भाग से लौटने लगा है. पलामू प्रमंडल से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. धीरे-धीरे एक दो दिनों में झारखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी. फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें, तो 16 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दूर-दूर तक बारिश के आसार नहीं हैं. इस तरह दुर्गा पूजा की शुरुआत में मौसम साफ रहेगा.

16 अक्टूबर तक मौसम रहेगा मुख्यत: शुष्क

झारखंड में 16 अक्टूबर तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम को लेकर किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. इस तरह दुर्गा पूजा की शुरुआत में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

Also Read: झारखंड से कब लौट रहा है मानसून, विदाई से पहले होगी बारिश! दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 अक्टूबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 11 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.

Also Read: हथिया नक्षत्र में भारी बारिश के बाद क्या अब मौसम रहेगा साफ, दुर्गा पूजा से पहले झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में मानसून की स्थिति रही कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21..5 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मानसून की विदाई से पहले झारखंड में होगी झमाझम बारिश, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पलामू प्रमंडल से हो चुकी है मानसून की विदाई

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मानसून-2023 की वापसी 9 अक्टूबर 2023 को झारखंड के उत्तर-पश्चिम भाग से शुरू हो गई है. पलामू प्रमंडल से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. धीरे-धीरे एक दो दिनों में झारखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी.

Also Read: झारखंड में कब तक होगी भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ? अभी यहां होगी बारिश, देखिए सीता धारा व हिरणी का रौद्र रूप

हथिया नक्षत्र में हुई थी भारी बारिश

आपको बता दें कि झारखंड में हथिया नक्षत्र में हुई भारी बारिश ने रांची समेत कई इलाकों में तबाही मचायी. सड़कें जहां जलमग्न हों गयी थीं, वहीं कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. इस दौरान कई लोग जख्मी भी हो गए थे. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. रामगढ़ के पतरातू डैम के तीन फाटकों को खोल देना पड़ा. विदाई से पहले मानसून की जोरदार बारिश से लोग परेशान थे. रोजाना की बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं.

Also Read: झारखंड: कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, हेमंत सरकार ने लिया निर्णय

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola