हथिया नक्षत्र में भारी बारिश के बाद क्या अब मौसम रहेगा साफ, दुर्गा पूजा से पहले झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश हुई है. राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही. सबसे अधिक बारिश 14 मिमी बानो (सिमडेगा) में दर्ज की गयी. आज रविवार को रांची और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जतायी गयी है. साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में हथिया नक्षत्र में हुई भारी बारिश ने रांची समेत कई इलाकों में तबाही मचायी. सड़कें जहां जलमग्न हों गयी थीं, वहीं कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. इस दौरान कई लोग जख्मी भी हो गए थे. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. रामगढ़ के पतरातू डैम के तीन फाटकों को खोल देना पड़ा. विदाई से पहले मानसून की जोरदार बारिश से लोग परेशान थे. रोजाना की बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम शुष्क रहेगा. 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी गयी है. झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को गरज के साथ बारिश के आसार हैं. राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश हुई है. राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यत: शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 14 अक्टूबर तक मौसम झारखंड में मुख्यत: शुष्क रहेगा. यही वजह है कि कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. आज रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जतायी गयी है. इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मानसून की विदाई से पहले झारखंड में होगी झमाझम बारिश, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं

झारखंड में रविवार को उत्तर-पूर्वी, दक्षिण एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, हथिया नक्षत्र में भारी बारिश से कब मिलेगी राहत?

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कमजोर रहा मानसून

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश हुई है. राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही. सबसे अधिक बारिश 14 मिमी बानो (सिमडेगा) में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड में कब तक होगी भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ? अभी यहां होगी बारिश, देखिए सीता धारा व हिरणी का रौद्र रूप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola