देश की सेवा करने की प्रेरणा हमें वीर कुंवर सिंह से लेने की जरूरत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विजय उत्सव के रूप में मनायी गयी वीर कुंवर सिंह की जयंती
विज्ञापन
सोनाहातू/राहे
क्षत्रिय समाज ने मंगलवार को राहे में वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजय उत्सव के रूप में मनाया. राहे ऊपरटोली में स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये. समारोह की अध्यक्षता कमलाकांत सिंह ने की. उन्होंने वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि देश सेवा के लिए उम्र और समय बाधा नहीं होती है. किसी भी उम्र में देश की सेवा करने की प्रेरणा हमें वीर कुंवर सिंह से लेने की जरूरत है. समारोह में समाजसेवी जगन्नाथ मुखर्जी ने कहा जाति व धर्म से ऊपर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. मौके पर मनोज चटर्जी, दिवाकर सिंह, सुशांत सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद सिंह, मणिभूषण सिंह, भोला सिंह, अनुप सिंह, संजय सिंह, संजय शिखर, बबलू सिंह, सुदर्शन सिंह, सत्यनारायण सिंह, दीपक सिंह, महावीर प्रजापति आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










