पोटपोटो पुल के उपर से बह रहा पानी

Updated at : 19 Jun 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
पोटपोटो पुल के उपर से बह रहा पानी

लगातार हो रही बारिश से जोड़ा पुल आइआइसीएम के समीप पोटपोटो नदी पुल के उपर से पानी बह रहा है.

विज्ञापन

फोटो, पोटपोटो पुल के उपर से बहता पानी.

कांके.

लगातार हो रही बारिश से जोड़ा पुल आइआइसीएम के समीप पोटपोटो नदी पुल के उपर से पानी बह रहा है. जिससे कांके से प्रेमनगर गांव जाने का संपर्क टूट गया है. गांव के कई लोग अपने घरों में रहने को विवश हैं. वहीं कई लोग सुबह घर से नौकरी व व्यवसाय के लिए निकले. लेकिन शाम में कई लोग अपने रिश्तेदार के घर चले गये. वहीं जिनके पास वाहन की सुविधा थी वे जयपुर के रास्ते अपने घर गये.

रूक्का डैम का जलस्तर तीन दिन में सात आरएल फीट बढ़ा : ओरमांझी. तीन दिनों से हो रही तेज बारिश से रुक्का डैम का जलस्तर 12 बजे दिन में 26 आरएल फीट था. देर शाम जलस्तर सात आरएल फीट बढ़ गया. डैम में अभी 1927 आरएल फीट पानी है. लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार की रात तक जलस्तर और बढ़ने की संभावना है.

ब्लॉक चौक एनएच रोड बना तालाब, कई घरों में घुसा पानी : ओरमांझी.

रांची-रामगढ़ उच्च पथ ब्लॉक चौक के समीप बारिश के कारण एनएच में जल-जमाव हो गया है. एनएच किनारे स्थित मुकेश महतो, चंदन कुमार महतो, जितेंद्र कुमार डब्बू सहित अन्य लोगों के घरों में तीन फीट पानी भर गया है. ग्रामीणों के शिकायत पर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने एनएचएआइ के अधिकारियों से बात की. एनएचएआइ के अधिकारियों ने बीच डिवाइडर को जेसीबी से तोड़कर पानी निकासी का रास्ता बनवाया. इसके बाद पानी की निकासी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola