मांडर व चान्हो प्रखंड में वोट कल, तैयारी पूरी

Birsa Munda
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में भी चुनाव होना है. चुनाव को लेकर मांडर विधानसभा अंतर्गत मांडर व चान्हो प्रखंड में मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
चान्हो लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में भी चुनाव होना है. चुनाव को लेकर मांडर विधानसभा अंतर्गत मांडर व चान्हो प्रखंड में मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. दोनों प्रखंडों में 1 लाख 84 हजार 243 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मांडर प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 833 हैं. जिसमें 50 हजार 511 महिला व 50 हजार 322 पुरुष मतदाता हैं. मांडर में कुल 112 मतदान केंद्र हैं. जिसमें से 21 को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है. इधर चान्हो प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 83 हजार 410 है. जिसमें 41 हजार 986 महिला व 41 हजार 423 पुरुष मतदाता हैं. प्रखंड में कुल 97 बूथ में जिसमें से 34 बूथ को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है. प्रखंड के चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि बूथ में पोलिंग पार्टी व मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किये गये है. संबंधित बूथों के बीएलओ के द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




