विष्णुगढ़ दरिंदगी मामले में झामुमो नेता का आरोप, भाजपा रची साजिश

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की कथित नरबलि मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर साजिश और साम्प्रदायिक राजनीति का आरोप लगाया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की कथित नरबलि मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस घटना को झकझोर देने वाली बताते हुए कहा कि इस मामले ने भाजपा की साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति को उजागर कर दिया है.
विनोद कुमार पांडेय ने क्या कहा
उन्होंने गुरुवार 2 अप्रैल को जारी प्रेस बयान में कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या की घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है. यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी सामने लाती है. झामुमो ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है.
भाजपा पर लगाया आरोप
विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील घटना को लेकर भाजपा ने राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि जांच में सच्चाई सामने आने के बाद भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है. उन्होंने दावा किया कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा से जुड़ा व्यक्ति है, जो बूथ अध्यक्ष तथा एससी-एसटी प्रकोष्ठ से भी संबंधित बताया जा रहा है. ऐसे लोग ही जनता को गुमराह कर मशाल जुलूस और बंद का आह्वान कर रहे थे.
सरकार की कार्रवाई और सवाल
झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर सामने आया है. यह पार्टी समाज में विभाजन की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा की साजिशों को समझ चुकी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों, जिनमें बच्ची की मां और कथित तांत्रिक शामिल हैं उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भाजपा से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या अब वह घोषित झारखंड बंद वापस लेगी और जनता से माफी मांगेगी. झामुमो ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और राज्य में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मेराल में अबुआ आवास के नाम पर वसूली, बीडीसी और बिचौलियों पर केस दर्ज
इसे भी पढ़ें: कौन है भीम राम, जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर कुचला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




