महाराजा मदरा मुंडा की जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन

महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को सुतियांबेगढ़ पिठोरिया में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांके.

महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को सुतियांबेगढ़ पिठोरिया में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती मनायी गयी. प्रदीप पाहन ने विधि-विधान व बाजे-गाजे के साथ कंपार्ट में भेड़ा, मुड़हर पहाड़ मरांगबुरू में बकरा व नौ मुर्गे की बली दी गयी. जिसमें से एक रंगीली मुर्गी का बली लुटकुम हड़ाम, लुटकूम बुढ़ही, हड़ाम, पिलचु बुढ़ही देकर पूजा की गयी. गढ़बारी में स्थापित महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा पर बाजे-गाजे के साथ माल्यार्पण किया गया. साथ ही मुड़हर पहाड़ के नीचे स्थापित भगवान बिरसा मुंडा, महाराजा मदरा मुंडा, रिसा मुंडा व सुतिया मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पूजा की गयी. कार्यक्रम में आसपास के गांव सहित दूर दराज के सामाजिक अगुवा व जनजाति मूलवासी महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किये. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष वीणा मुंडा, संरक्षक पहलवान मुंडा, सोमा उरांव, महेश्वर पहान, उरांव, शेखर पाहन, झालो मुंडा, बीना देवी, रुक्मिणी देवी सहित कई मौजूद थे.

फोटो, महाराजा मदरा मुंडा के जयंती पर पूजा-अर्चना करते पाहन व ग्रामीण.B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola