भाजपा कार्यकर्ताओं काे मिला प्रशिक्षण
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कंजिया में भाजपा नेता सन्नी टोप्पो के आवास में मंडल स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
कंजिया में भाजपा नेता सन्नी टोप्पो के आवास में मंडल स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ. मांडर व टांगर बसली मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 150 कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर संगठनात्मक व वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश नेता उत्पल शाहदेव, जिला मंत्री राम कुमार दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री सह मंडल प्रभारी संजीव तिवारी व प्रदेश जनजातीय मोर्चा के मुकेश भगत शामिल थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा और जमीनी स्तर पर कार्य करने के तरीके सीखाये. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों, डिजिटल इंडिया अभियान, बूथ मैनेजमेंट एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों की जानकारी दी. वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, रामबालक ठाकुर, शिवा गोप राजनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पुरंजय महतो, विजय खलखो, रामचंद्र भगत, सुरेश लोहार, मुकेश प्रसाद, अयोध्या सिंह व अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










