आदिवासियों का विशु शिकार शुरू

Updated:
विज्ञापन
आदिवासियों का विशु शिकार शुरू

ग्रामीण खक्सीटोली, जामुनी, घाघरी, सरसा, देवगांव होते हुए लतरातू जंगल में विशु शिकार खेलते हुए डोला डांड़ देर शाम पहुंचेंगे

विज्ञापन

बेड़ो.

आदिवासियों का तीन दिवसीय परंपरागत विशु शिकार को लेकर गुरुवार को 52 गांव के पाड़हा महतो, पाहन, पुजार, कोटवार, पाड़हा राजा, दीवान की अगुवाई में ग्रामीण खक्सीटोली, जामुनी, घाघरी, सरसा, देवगांव होते हुए लतरातू ढोल नगाड़ा के साथ जंगल में विशु शिकार खेलते हुए डोला डांड़ देर शाम पहुंचेंगे. जहां डोला डांड़ मैदान में ग्रामीण रात्रि विश्राम करेंगे. मैदान में सभी गांव के पाड़हा के साथ रात में बैठक करेंगे. इसके पूर्व पाड़हा का प्रतीक चिह्न झंडा ढोल, नगाड़ा के साथ सभी की हाजिरी होगी. विशु शिकार 12 पाड़हा की अगुवाई में पाड़हा राजा विशाल उरांव, 21 पाड़हा कोटवार इंद्रजीत उरांव व रवि उरांव, 12 पाड़हा कोटवार मंगरु मुंडा, 12 व 21 पाड़हा के मीडिया प्रभारी चरवा उरांव, बंधना उरांव, पीटर तिर्की, एतवा उरांव, सुका भगत, बंदे उरांव, बिरूवा उरांव, सोमरा पाहन, संजय मुंडा, चला अखाड़ा खोड़हा के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष बंदी उरांव, ग्राम संस्कृति प्रतिनिधि महादेव उरांव सहित पाड़हा प्रेमी शामिल थे.

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola