युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन
युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की जयंती मनी

हटिया के पूर्व विधायक सह छोटानागपुर राजघराने के युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 57वीं जयंती गुरुवार को रातू के विभिन्न स्थानों पर मनायी गयी

विज्ञापन

रातू.

हटिया के पूर्व विधायक सह छोटानागपुर राजघराने के युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 57वीं जयंती गुरुवार को रातू के विभिन्न स्थानों पर मनायी गयी. लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के तहत छोटानागपुर फन कैसल पार्क स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा व रातू काठीटांड़ (युवराज) चौक पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने दिवंगत युवराज साहब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. समाज और क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद किया. पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया. वहीं सैमफोर्ड अस्पताल ने चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की. श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पार्क के निदेशक नितेश नाथ शाहदेव, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, अरविंद पांडेय, पृथ्वीनाथ शाहदेव, जितेश्वर मुंडा, विजय सिंह, संजय गुप्ता, रामेश्वर दयाल सिंह, चिंटू मिश्रा, महावीर विश्वकर्मा, शमीम मंसूरी, राजकुमार वर्मन, अकलीमा खातून, जगदीश साहू, सुबोध साहू, उप प्रमुख रियाजुल अंसारी, सुषमा तिर्की आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola