विशाल सागर बने रांची के नये DDC, अनन्य मित्तल ने पश्चिमी सिंहभूम DC का संभाला पदभार

Jharkhand News (रांची) : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में बताया गया कि IAS विशाल सागर रांची के नये DDC होंगे. श्री विशाल कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित हैं. बता दें कि IAS विशाल सागर की पहली पोस्टिंग अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर के तौर पर हुई थी. यहां से उनका ट्रांसफर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव के पद पर हुआ था. अब रांची के नये DDC बन गये हैं.
Jharkhand News (रांची) : झारखंड की राजधानी रांची के नये DDC विशाल सागर बने हैं. वहीं, रांची के तत्कालीन DDC अनन्य मित्तल ने पश्चिमी सिंहभूम DC के रूप में पदभार गुुरुवार को संभाल लिये हैं. इसके अलावा झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रामवृक्ष महतो को भूमि सुधार एवं नक्सल, रांची का अपर समाहर्ता बनाया गया है.
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में बताया गया कि IAS विशाल सागर रांची के नये DDC होंगे. श्री विशाल कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित हैं. बता दें कि IAS विशाल सागर की पहली पोस्टिंग अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर के तौर पर हुई थी. यहां से उनका ट्रांसफर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव के पद पर हुआ था. अब रांची के नये DDC बन गये हैं.
रांची के DDC अनन्य मित्तल का ट्रांसफर पश्चिमी सिंहभूम DC के पद पर किया गया है. गुरुवार को IAS अनन्य मित्तल पश्चिमी सिंहभूम DC के तौर पर पदभार ग्रहण किये. निवर्तमान DC अरवा राजकमल से उन्होंने चार्ज लिया. बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम के निवर्तमान DC अरवा राजकमल को सरायकेला- खरसावां जिला का DC बनाया गया है.
इसके अलावा जामताड़ा के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक रामवृक्ष महतो (झारखंड प्रशासनिक पदाधिकारी) का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक भूमि सुधार एवं नक्सल, रांची के अपर समाहर्ता बनाया गया है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




