ePaper

झारखंड के विकास आयुक्त बने अरुण कुमार सिंह, 8 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार, पढ़ें पूरी लिस्ट

Updated at : 07 Apr 2021 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के विकास आयुक्त बने अरुण कुमार सिंह, 8 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार, पढ़ें पूरी लिस्ट

Jharkhand News (रांची) : झारखंड के 8 IAS अधिकारियों की बुधवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. वहीं, 2 अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी मिला है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह झारखंड के नये विकास आयुक्त बने हैं. वहीं, दो अधिकारी वाणिज्य कर विभाग, झारखंड की प्रधान सचिव वंदना दादेल और कृष्ण लोक संस्थान, झारखंड के महानिदेशक एल खियांग्ते को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार मिला है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

undefined
undefined
8 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग

बुधवार को झारखंड के 8 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसमें खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह अगले आदेश तक झारखंड के विकास आयुक्त बने हैं. वहीं, विकास आयुक्त कैलाश कुमार खंडेलवाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उच्च एवं तकनीक शिक्षा विभाग, झारखंड का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

इसके अलावा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव (अतिरिक्त प्रभार) शैलेश कुमार सिंह राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव बनाये गये हैं. वहीं कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह योजना सह वित्त विभाग, झारखंड के नये प्रधान सचिव बने हैं. श्री सिंह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं.

Also Read: झारखंड के 4 कमिश्नर को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का मिला अतिरिक्त प्रभार, जारी हुई अधिसूचना

योजना सह वित्त विभाग, झारखंड की सचिव हिमानी पांडे खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड की सचिव बनी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के सचिव राहुल शर्मा अगले आदेश तक योजना सह वित्त विभाग (योजना प्रभाग), झारखंड सचिव बने हैं. श्री शर्मा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज एवं NREP विशेष प्रमंडल प्रभाग), झारखंड के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखंड के सचिव राजेश कुमार शर्मा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के सचिव बने हैं. वहीं, गव्य विकास के निदेशक सह झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद, रांची के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहे कृपानंद झा अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखंड के नये सचिव बने हैं.

2 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार मिले अधिकारियों में वाणिज्य कर विभाग, झारखंड की प्रधान सचिव वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के साथ-साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. वहीं, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड के महानिदेशक एल खियांग्ते अपने कार्यों के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. बता दें कि श्री खियांग्ते को पहले से ही राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola