फुटबाॅल मैदान पर कब्जे की कोशिश का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
फुटबाॅल मैदान पर कब्जे की कोशिश का ग्रामीणों ने किया विरोध

बच्चों के खेलने का एकमात्र मैदान, किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे ग्रामीण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी गुलजारबाग स्थित बिरसा मुंडा क्लब फुटबाॅल मैदान पर खेलने से रोके जाने के बाद ग्रामीण एकजुट हो गये हैं. इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. अध्यक्षता जिप सदस्य सरस्वती देवी ने की. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में बिरसा मुंडा क्लब ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इस मैदान को तैयार किया था. यह बच्चों और युवाओं के लिए खेल का प्रमुख केंद्र है. लेकिन वर्तमान में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा मैदान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी बच्चे खेलने आते हैं तो विद्यालय के वार्डन पुलिस प्रशासन बुलाकर उन्हें मैदान से हटा देते हैं. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह मैदान स्थानीय लोगों का है और इसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जायेगा. साथ ही प्रशासन से मांग की गयी है कि गुलजारबाग व आसपास के बच्चों को खेल में बाधा न दी जाये. संचालन पंचायत मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने किया. बैठक में सिन्नी समद, जुगेश्वर राम, विजय गोप, शरद गोप, रवि उरांव, देव गोगराई, अंशु गोप, आलोक लोहार, आरके यादव, रेणू कुमारी, निश्चस टोप्पो, मंगरी देवी, पूजा देवी व ग्रामीण उपस्थित थे.

बच्चों के खेलने का एकमात्र मैदान, किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे ग्रामीण

29 खलारी 05:- बैठक में उपस्थित क्लब के सदस्य व गुलजारबाग के ग्रामीण.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola