Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर झारखंड को मिल सकती है अच्छी खबर

रेल मंत्री से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की (Photo: X)
Vande Bharat Express : रेल मंत्री से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की है. उन्होंने यात्री सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया है. साथ ही, रांची-सिल्ली-मुरी के लिए नयी मेमू ट्रेन चलाने और रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की. रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन वाया बक्सर चलाने की मांग भी की.
Vande Bharat Express : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नयी दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रांची में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए आग्रह पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी होने के नाते रांची से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन कई प्रमुख शहरों से सीधे कनेक्टिविटी न होने के कारण उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में विभिन्न ट्रेनों के परिचालन और फेरे बढ़ाने जैसे कदमों की दिशा में सकारात्मक पहल आवश्यक है.
आज नई दिल्ली में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात किया। रांची को दी जा रही रेल परियोजनाओं के लिए उनके प्रति आभार जताया और रांची में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर आग्रह पत्र भी सौंपा।
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) December 11, 2025
उन्हें बताया कि रांची से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।… pic.twitter.com/IHPEsBP5Ub
श्री सेठ ने रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825/12826) को जयपुर तक बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे झारखंड और राजस्थान के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी. इसके साथ ही, रांची-अहमदाबाद के लिए नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे देश के कई अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा. उन्होंने रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन के फेरे बढ़ाने, रांची, सिल्ली, मुरी के लिए नई मेमू ट्रेन चलाने, और हटिया-सांकी पैसेंजर/एक्सप्रेस (58663/58664/58665/58666) का विस्तार बरकाकाना-हजारीबाग टाउन तक करने का अनुरोध भी किया.
यह भी पढ़ें : रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट और समय, ये है लेटेस्ट अपडेट
साथ ही, रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन वाया बक्सर चलाने, धरती आबा एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, तथा हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की भी मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी गयी.
संजय सेठ ने क्या लिखा एक्स पर
संजय सेठ ने एक्स पर लिखा-नई दिल्ली में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात किया. रांची को दी जा रही रेल परियोजनाओं के लिए उनके प्रति आभार जताया और रांची में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर आग्रह पत्र भी सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










