रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट और समय, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन की रूट व समय सारिणी जारी कर दी गयी है. ट्रेन रांची से सुबह 5.10 बजे बनारस के लिए खुलेगी. तो वहीं, मुरी में इसका आगमन सुबह 6.10 बजे व प्रस्थान 6.12 बजे होगा.

विज्ञापन

रांची : ट्रेन संख्या 20887 रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को ऑनलाइन करेंगे. ट्रेन 15 मार्च से नियमित रूप से चलने की संभावना है. शनिवार को ट्रेन का नया रैक ओडिशा होते हुए हटिया स्टेशन पहुंचा. वहीं, रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की रूट व समय सारिणी जारी कर दी है. ट्रेन रांची से सुबह 5.10 बजे बनारस के लिए खुलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुरी में इसका आगमन सुबह 6.10 बजे व प्रस्थान 6.12 बजे, बोकारो में आगमन सुबह 7.10 बजे व प्रस्थान सुबह 7.12 बजे, कोडरमा में आगमन सुबह 8.40 बजे व प्रस्थान सुबह 8.42 बजे, गया में आगमन सुबह 10.00 बजे व प्रस्थान 10.05 बजे, सासाराम में आगमन 11.03 बजे व प्रस्थान सुबह 11.05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आगमन 12.15 बजे व प्रस्थान दोपहर 12.20 बजे होगा.

यह ट्रेन बनारस दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन रांची से बनारस 7 घंटे 50 मिनट में पहुंचेगी. ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में गुरुवार को छोड़ कर छह दिन चलेगी. ट्रेन का किराया 1390 रुपये से लेकर ₹2600 के बीच होने की संभावना है. ट्रेन का ट्रायल रविवार को सुबह 9.00 बजे होगा.

बनारस से शाम 4.05 बजे ट्रेन रांची के लिए खुलेगी

वहीं ट्रेन संख्या 20888 बनारस-रांची वंदे भारत ट्रेन बनारस से शाम 4.05 बजे रवाना होगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर इसका आगमन शाम 5.40 बजे व प्रस्थान शाम 4.45 बजे, सासाराम में आगमन शाम 5.48 बजे व प्रस्थान 5.50 बजे, गया में आगमन शाम 6.45 बजे व प्रस्थान 6.50 बजे, कोडरमा में आगमन शाम 7.50 बजे व प्रस्थान शाम 7.55 बजे, बोकारो में आगमन रात 9.50 बजे व प्रस्थान रात 9.55 बजे, मुरी में आगमन रात 10.48 बजे व प्रस्थान 10.50 बजे, रांची में आगमन रात 11.55 बजे होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola