Ranchi news : होटल अशोक के कर्मियों के साथ हो रहा अन्यायपूर्ण व्यवहार : लीलाधर

Updated at : 13 Apr 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : होटल अशोक के कर्मियों के साथ हो रहा अन्यायपूर्ण व्यवहार : लीलाधर

होटल अशोक के कर्मियों ने 15 को धर्म परिवर्तन की दी चेतावनी. सरकार से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की मांग की गयी.

विज्ञापन

रांची. डोरंडा स्थित होटल अशोका के कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है. इस बाबत एचइसी हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महासचिव एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने कहा कि यूनियन की बैठक में होटल अशोका के कर्मियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गयी. यह प्रतिष्ठान आइटीडीसी, बीएसटीडीसी तथा झारखंड सरकार का संयुक्त उपक्रम है, जो वर्तमान में संकट के दौर से गुजर रहा है. श्री सिंह ने कहा कि होटल रांची अशोक के कर्मचारियों के साथ हो रहा व्यवहार अन्यायपूर्ण है और यह मानवता के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने 15 अप्रैल को धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है, जो अत्यंत चिंताजनक और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला विषय है. उन्होंने झारखंड सरकार से इस मामले में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की. यदि राज्य सरकार उचित आर्थिक सहायता प्रदान करे, तो होटल की गतिविधियां पहले की तरह सुचारू रूप से प्रारंभ हो सकती हैं. इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी. श्री सिंह ने होटल के कर्मचारियों से कहा कि वे धर्म परिवर्तन जैसे कदम उठाने से बचें और संयम रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola