Cricket : कुमारी पलक का दोहरा शतक, रांची ने कोडरमा को हराया

Updated at : 19 Mar 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket : कुमारी पलक का दोहरा शतक, रांची ने कोडरमा को हराया

जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट

विज्ञापन

रांची. कुमारी पलक (251) के दोहरे शतक की मदद से रांची ने बोकारो में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट में कोडरमा को 385 रन से पराजित किया. बुधवार को खेले गये मैच में रांची ने पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवर में दो विकेट खोकर 415 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. रांची की ओर से कुमारी पलक (251 रन) ने दोहरा शतक जड़ा. प्रियंश्री ने 71 और गुरलीन ने 21 रन बनाये. कोडरमा की सृष्टि ने एक विकेट लिये. जवाब में कोडरमा की टीम 15.5 ओवर में 30 रन बना कर आउट हो गयी. रांची की ओर से रागिनी ने पांच और सानिया ने तीन विकेट लिये. कुमारी पलक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola