तमाड़ में 7.20 लाख रुपये की अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2024 11:00 PM
तमाड़ थाना पुलिस की टीम ने अफीम की खरीद-बिक्री करने के आरोप में छापेमारी कर दिगम महतो और झरीराम महतो को गिरफ्तार किया है.
रांची. तमाड़ थाना पुलिस की टीम ने अफीम की खरीद-बिक्री करने के आरोप में छापेमारी कर दिगम महतो और झरीराम महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7.20 लाख रुपये मूल्य की 1200 ग्राम अफीम बरामद की है. इसके साथ ही 50 हजार रुपये नकद और एक बाइक बरामद किया है. यह जानकारी शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी चंदन सिन्हा ने दी. एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रोलाडीह एवं बुरूसिंग के बीच ईंट भट्ठा के पास बाइक सवार कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. इस सूचना पर पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की. लेकिन पुलिस को देखते ही दो लोग वहां से भागने लगे. दोनों को पीछा कर पकड़ा गया. पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम दिगम महतो बताया. वह बुंडू थाना क्षेत्र के कोड़दा का रहने वाला है. जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम झरीराम महतो बताया. वह तमाड़ के मुचीडीह का रहने वाला है. तलाशी के दौरान दिगम महतो के पास से 1200 ग्राम अफीम बरामद किया गया. साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 50 हजार रुपये मिला. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अफीम खरीदने के लिए अपने फूफा के घर मुचीडीह आया था. वह अपने फूफा के बेटा झरीराम महतो के साथ बाइक से अफीम खरीदने रोलाडीह गांव पहुंचा था. अफीम खरीदने के बाद दोनों इसे बेचने के लिए घटनास्थल पर आपस में बातचीत कर रहे थे. एसएसपी के अनुसार दोनों आरोपियों से अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल कारोबारियों और तस्कर के बारे में पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद अन्य तस्करों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










