दो कोराेना पॉजिटिव हुए स्वस्थ, मिली छुट्टी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jun 2020 12:50 AM
रिम्स के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव के स्वस्थ होने पर सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गयी.
रांची : रिम्स के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव के स्वस्थ होने पर सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गयी. इनमें एक चुटिया निवासी पुरुष व एक कांके निवासी महिला शामिल हैं. शाम सात बजे दोनों को एंबुलेंस से घर भेजा गया.
वहीं चार नये संक्रमितों को भर्ती किया गया. इनमें तीन गढ़वा व एक रामगढ़ के रहनेवाले हैं. फिलहाल कुल 31 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. सिस्टर इंचार्ज डॉ रामरेखा ने बताया कि आइसोलेशन में भर्ती पांच में से तीन को होम कोरेंंटिन में व दो को खेलगांव स्थित कोरेंटिन सेंटर में भेजा गया है. वर्तमान में 23 लोग आइसोलेशन में हैं.
Posted bu : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










