रांची में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू बस से कुचलकर दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

रांची के जुमारपुल के पास सड़क हादसे के बाद जमा लोग. फोटो: प्रभात खबर
Ranchi Road Accident: रांची के गेतलातु इलाके में बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और लंबा जाम लग गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से प्रणव की रिपोर्ट
Ranchi Road Accident: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर जुमारपुल से आगे गेतलातु इलाके में एक बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. सड़क पर शव पड़े रहने से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया.
हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया. गुस्साए लोगों ने रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. लोगों का आरोप था कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, ताकि सड़क जाम हटाया जा सके और यातायात सामान्य हो सके. फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में चांदमारी ग्राउंड के पीछे युवक की हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
आवागमन हुआ प्रभावित
सड़क जाम के कारण रांची-हजारीबाग मार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. कई यात्री घंटों जाम में फंसे रहे. प्रशासन की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: बिजली-पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन, सिर पर मटका लेकर जताया विरोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










