खटंगा के पिरतौल तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2024 6:38 PM
Birsa Munda
गांव में मातम
मेसरा. खटंगा पंचायत के पिरातौल गांव स्थित एक तालाब में नहाने गयी दो बच्चियों की मौत डूबने से हो गयी. बच्चियों की पहना स्मृति कुमारी (11) पिता-मिटकू पाहन व अन्नु कुमारी (06) पिता-सोमरा पाहन के रूप से की गयी. खेलगांव पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार रामनवमी मेला देखने को लेकर उत्साहित गांव की चार बच्चियां पिरतौल तालाब में नहाने गयी थीं. दो बच्ची तालाब के किनारे नहाने की तैयारी कर रही थी, जबकि स्मृति और अन्नु तालाब में नहाने के लिए उतर गयी. देखते ही देखते दोनों बच्चियां गहरे पानी में जाने लगी. इसे देख तालाब के बाहर खड़ी दोनों बच्चियां भागकर गांव लौटी और इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन तालाब के पास गये, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद गांव में रामनवमी का उत्साह गम में तब्दील हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










