प्रदेश भाजपा की कमेटी में दो दर्जन नये चेहरे

Updated at : 04 Jul 2020 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा की कमेटी में दो दर्जन नये चेहरे

प्रदेश भाजपा ने अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी है. प्रदेश भाजपा की नयी टीम में कई नये चेहरे शामिल किये गये हैं. वहीं झाविमो के विलय के बाद उनके भी नेताओं को जगह दी गयी है.

विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजपा ने अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी है. प्रदेश भाजपा की नयी टीम में कई नये चेहरे शामिल किये गये हैं. वहीं झाविमो के विलय के बाद उनके भी नेताओं को जगह दी गयी है. प्रदेश भाजपा की टीम में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है. सांसद अन्नपूर्णा देवी सहित तीन महिलाओं को मोर्चे पर लगाया गया है. कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को भी जगह दी गयी है.

सांसद सुनील सिंह और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा भी उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. नये चेहरों में भाजपा में शामिल होनेवाले पूर्व झामुमो नेता रहे कुणाल षाड़ंगी को प्रवक्ता बनाया गया है. पूर्व मंत्री अमर बाउरी को एसटी मोर्चा का सदस्य बनाया गया है. पुरानी कमेटी में फेरबदल करते हुए समीर उरांव, आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा को संगठन में प्रमोट करते हुए महामंत्री का पद दिया गया है.

मंच, मोर्चा के अध्यक्षों की जवाबदेही भी बदली गयी है. आरती कुजूर को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. एसटी मोर्चा में भी फेरबदल करते हुए पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव को जवाबदेही दी गयी है. प्रदेश प्रवक्ता की टीम में प्रदीप सिन्हा, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, अमित कुमार जैसे नये चेहरेे शामिल किये गये हैं. प्रदेश में मोर्चा के प्रभारियों को भी बदला गया है. इधर कई जिला अध्यक्षों को भी बदल दिया गया है. रांची में केके गुप्ता को महानगर व ग्रामीण में सुरेंद्र महतो को जवाबदेही दी गयी है. फिलहल पार्टी ने 19 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है.

किसे मिला कौन सा पद : दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष, नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पलिवार, अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेनगुप्ता को उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री, समीर उरांव, आदित्य साहू व प्रदीप वर्मा को प्रदेश महामंत्री, जयप्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, भुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा को प्रदेश मंत्री, दीपक बंका को कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को कार्यालय सचिव, सूरज चौरसिया को सह कार्यालय सचिव, मनोज सिंह (पलामू) को प्रशिक्षण प्रमुख, पंकज सिन्हा, सुमन सिंह व डॉ राजश्री जयंती को सह प्रशिक्षण प्रमुख, शिवपूजन पाठक को प्रदेश मीडिया प्रभारी,

प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनाश कुमार, मिशफिका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाडंगी को प्रदेश प्रवक्ता, भानु जालान को प्रदेश आईटी संयोजक, मृत्युंजय शर्मा व राहुल अवस्थी को प्रदेश सोशल मीडिया, डॉ रवि भट्ट को अध्यक्षीय कार्यालय, कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख, आरती कुजूर को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष, किसलय तिवारी को प्रदेश युवा मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा को शिवशंकर उरांव, अमर बाउरी को अनुसूचित जाति मोर्चा, अमरदीप यादव को पिछड़ा मोर्चा, पवन साहू को किसान मोर्चा, अनवर हयात को अल्पसंख्यक मोर्चा, आरती सिंह को प्रदेश मोर्चा प्रभारी महिला मोर्चा, विनय जायसवाल को युवा मोर्चा, रामकुमार पाहन को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, बृजमोहन राम को अनुसूचित जाति मोर्चा, विनय कुमार सिंह को किसान मोर्चा व सोना खान को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेवारी दी गयी है.

ये बने जिला प्रभारी: राजेश झा (साहिबगंज), वीरेंद्र मंडल (पाकुड़), सत्यानंद झा बाटुल (गोड्डा), बबलू भगत (देवघर), सत्येंद्र सिंह (दुमका), संजीव जजवाड़े (जामताड़ा), अभय सिंह (धनबाद), मनोज कुमार महतो बाजपेयी (धनबाद ग्रामीण), विनय लाल (बोकारो), अमित तिवारी (गिरिडीह), टुन्नू गोप (कोडरमा), बालमुकुंद सहाय (हजारीबाग), शशि भूषण भगत (रामगढ़), विपिन बिहारी सिंह (चतरा), अमित कुमार (गढ़वा), विनय जायसवाल (पलामू), मुकेश निरंजन सिन्हा (लातेहार), मनोज मिश्रा (लोहरदगा), बबन गुप्ता (गुमला), शैलेंद्र सिंह (सिमडेगा), सत्यनारायण सिंह (खूंटी), विनोद सिंह (रांची ग्रामीण), मनोज सिंह-पलामू (रांची महानगर), सविंद्र सिंह (पश्चिम सिंहभूम), नंद जी प्रसाद (पूर्वी सिंहभूम), जेबी तुबिद (सरायकेला) व सुबोध सिंह गुड्डू (जमशेदपुर महानगर).

  • अन्नपूर्णा देवी सहित तीन महिलाओं को उपाध्यक्ष का पद

  • सांसदों, विधायक और पूर्व विधायकों को दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

  • सुनील सिंह, नीलकंठ उपाध्यक्ष, बाउरी देखेंगे एससी मोर्चा

  • आरती कुजूर महिला मोर्चा की अध्यक्ष

केके गुप्ता बने रांची महानगर के अध्यक्ष : प्रदेश भाजपा की नयी कमेटी में 19 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गयी है. केके गुप्ता को रांची महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सुरेंद्र महतो को रांची ग्रामीण की जिम्मेवारी दी गयी है. इसी तरह बलराम दुबे (पाकुड़), राजीव मेहता (गोड्डा), नारायण दास (देवघर), सोमनाथ सिंह (जामताड़ा), भरत यादव (बोकारो), महादेव दुबे (गिरिडीह), नितेश चंद्रवंशी (कोडरमा), अशोक शर्मा (चतरा), ओमप्रकाश केसरी (गढ़वा), हरे कृष्णा सिंह (लातेहार), मनीर उरांव (लोहरदगा), अनूप अधिकारी (गुमला), लक्ष्मण बड़ाईक (सिमडेगा), चंद्रशेखर गुप्ता (खूंटी), विपिन पूर्ति (पश्चिमी सिंहभूम), विजय महतो (सरायकेला) व गुंजन यादव (जमशेदपुर महानगर) के अध्यक्ष बनाये गये हैं.

Post By : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola