बिहार ले जा रहे 16़ 5 लीटर महंगी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :15 Apr 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रांची से बिहार ले जा रहे 16़ 5 लीटर महंगी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक सुभाष कुमार (हंसपुरा, औरंगाबाद) तथा मुकेश कुमार (अरवल) को खादगढ़ा टीओपी के एएसआइ भीम सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

रांची़ रांची से बिहार ले जा रहे 16़ 5 लीटर महंगी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक सुभाष कुमार (हंसपुरा, औरंगाबाद) तथा मुकेश कुमार (अरवल) को खादगढ़ा टीओपी के एएसआइ भीम सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया है. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हेंं जेल भेजा जायेगा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, मादक द्रव्य व आग्नेयास्त्र की बरामदगी के लिए 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे गश्त कर रही थी. उसी क्रम में खादगढ़ा बस स्टैंड के मुख्य टर्मिनल के पास दो बैग लेकर दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे. पुलिस को शक हुआ, तो उनके पीछे जाने लगी. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा. उनके पास टू स्टार बस का हंसपुरा बिहार का टिकट मिला. उनके स्काई बैग की जांच करने पर दोनों के बैग में महंगी ब्रांड का विदेशी शराब मिला. उनलोगों ने शराब की कोई कागजात नहीं दिखाया. उनलोगों ने पुलिस को बताया कि बिहार में शराब बंदी के कारण वे लोग झारखंड से शराब ले जाकर वहां महंगी कीमत पर बेचते है़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन