जून में ट्रिपल टेस्ट और जुलाई में होगा नगर निकाय चुनाव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 12:56 AM
Birsa Munda
लोकसभा चुनाव की समाप्ति के तुरंत बाद ही झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग इसकी तैयारी में जुट गया है.
सुनील चौधरी (रांची). लोकसभा चुनाव की समाप्ति के तुरंत बाद ही झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग इसकी तैयारी में जुट गया है. मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही झारखंड में ट्रिपल टेस्ट कराया जायेगा. जानकारी के अनुसार, आयोग की एक टीम मध्य प्रदेश जाकर ट्रिपल टेस्ट को लेकर सर्वे भी कर चुकी है. आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद को टीम ने रिपोर्ट भी सौंप दी है. आयोग की ओर से ट्रिपल टेस्ट का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. राज्य में निकाय चुनाव शीघ्र कराने को लेकर हाइकोर्ट पूर्व में निर्देश दे चुका है. फिलहाल मामला हाइकोर्ट में चल रहा है. चार जून को आचार संहिता समाप्त होते ही पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जायेगी. सरकार की अनुमति मिलते ही जून में ही राज्य के 48 नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट कराया जायेगा. आयोग के सूत्रों ने बताया कि सभी 48 निकायों में पिछड़े वर्ग की संख्या और उनकी आर्थिक स्थिति का सर्वे किया जायेगा. इसमें डोर टू डोर भी सर्वे होगा. सरकार की अनुमति मिलते ही ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद 48 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों को चिह्नित कर एक रिपोर्ट दी जायेगी कि कौन सा वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित होगा. जून तक सारी प्रक्रिया पूरी करने और जुलाई -अगस्त में चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है.
आयोग अपनी रिपोर्ट के साथ तैयार है :
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद से जब इस संबंध बात की गयी तो उन्होंने कहा कि आयोग की रिपोर्ट तैयार है. मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही ट्रिपल टेस्ट होगा. हम आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार कर रहे है. इसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जायेगी. वार्डों के आरक्षण में आबादी और आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का ध्यान रखा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










