ePaper

झारखंड पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले प्रमोद कुमार का भी हुआ तबादला

Updated at : 12 Apr 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Transfer Posting in Jharkhand Police ATS

झारखंड एटीएस में ट्रांसफर-पोस्टिंग.

Transfer Posting in Jharkhand Police: झारखंड पुलिस ने आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) के कम से कम 11 अफसरों और हवलदारों का तबादला कर दिया है. गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले एटीएस के डीएसपी प्रमोद कुमार उर्फ पीके का भी ट्रांसफर हो गया है. एटीएस से किन लोगों का तबादला हुआ है और उनकी पोस्टिंग कहां की गयी है, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Transfer Posting in Jharkhand Police: झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. पिछले दिनों गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले एटीएस के डीएसपी प्रमोद कुमार उर्फ पीके का भी तबादला कर दिया गया है. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार का तबादला रामगढ़ कर दिया गया है. एटीएस के कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का भी ट्रांसफर हुआ है. सभी को अन्य जिलों में पदस्थापित किया गया है. डीआईजी कार्मिक के कार्यालय से ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत 11 का तबादला

  1. एटीएस के इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह को रामगढ़ भेज दिया गया है
  2. एटीएस के सब इंस्पेक्टर पंकज किशोर सिंह का ट्रांसफर रामगढ़ कर दिया गया है
  3. एटीएस के सब इंस्पेक्टर सूबेदार यादव का ट्रांसफर रामगढ़ हो गया है
  4. एटीएस के सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा का भी रामगढ़ तबादला कर दिया गया है
  5. जामताड़ा के हवलदार राकेश कुमार का तबादला रामगढ़ किया गया है
  6. लोहरदगा से हवलदार राजीव कुमार को रामगढ़ भेज दिया गया है
  7. एटीएस के आरक्षी मोहम्मद आफताब आलम का भी रामगढ़ ट्रांसफर हो गया है
  8. एटीएस के आरक्षी मंतोष कुमार का तबादला बोकारो हो गया है
  9. एटीएस के आरक्षी विजय कुमार को बोकारो भेज दिया गया है
  10. एटीएस के आरक्षी उत्तम कुमार का ट्रांसफर बोकारो कर दिया गया है
  11. एटीएस के आरक्षी मुकेश कुमार रजवार का तबादला रामगढ़ कर दिया गया है

इसे भी पढ़ें

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

TSPC को करारा झटका, सबजोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादी 1102 कारतूस के साथ गिरफ्तार

चुनाव आयोग हमेशा वोटर के साथ, रामगढ़ में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola