ePaper

TSPC को करारा झटका, सबजोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादी 1102 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated at : 12 Apr 2025 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
TSPC Sub Zonal Commander Arrest in Latehar

लातेहार पुलिस ने टीएसपीसी के 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार. फोटो : प्रभात खबर

TSPC Sub Zonal Commander Arrest: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग अलग-अलग नाम बदलकर चतरा, पलामू और लातेहार जिले में व्यवसायियों और अन्य लोगों से रंगदारी मांगते थे. लातेहार के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शनिवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

TSPC Sub Zonal Commander Arrest| लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर नारायण भोक्ता उर्फ आदित्य जी और आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, एरिया कमांडर अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, संजय उरांव उर्फ भगत सिंह और इमरान अंसारी शामिल हैं.

कई हथियार, मोटरसाइकिल, TSPC के खाली लेटर पैड और पर्चे समेत कई सामान मिले

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एके-47, एके-56 समेत अलग-अलग हथियारों के 1102 बुलेट्स, थ्री फिफ्टीन के 4 राइफल, एक ऑटोमैटिक रिवॉल्वर, 3 पाउच, एक मोटरसाइकिल के अलावा टीएसपीसी का खाली लेटर पैड और पर्चा समेत कई सामान बरामद हुए हैं.

गिरफ्तार सभी उग्रवादी पहले भी जा चुके हैं जेल

उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार उग्रवादी पहले भी जेल जा चुके हैं. आलोक यादव के खिलाफ गढ़वा और लातेहार जिले के कई थाने में 11, इमरान अंसारी के खिलाफ 7, संजय उरांव के खिलाफ 7, अमित दुबे के खिलाफ 5 और नारायण भोक्ता के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 उग्रवादियों की गिरफ्तारी से कमजोर हुआ टीएसपीसी

एसपी ने बताया कि इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी से जिले में टीएसपीसी काफी कमजोर हो गया है. उन्होंने बताया कि ये उग्रवादी लगातार नाम बदल-बदलकर लातेहार, चतरा और पलामू जिले के व्यवसायियों और अन्य लोगों से रंगदारी मांगते थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola