चतरा में पुलिस ने रोका ट्रक तो खुली नशे की बड़ी खेप की पोल, 85 बोरा डोडा बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा पुलिस ने लावालौंग में एक ट्रक से 85 बोरा अफीम डोडा जब्त किया है. पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है.

विज्ञापन

चतरा. लावालौंग पुलिस ने बगरा-लमटा के बीच में वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक करोड़ 60 लाख के अफीम डोडा लदा एक ट्रक (पीबी 10 जेए 1077) को जब्त किया है. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर दीपक सिंह पंजाब के संगरोल जिला के मंगवाल का रहने वाला है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से बालूमाथ, बगरा होते हुए एक ट्रक भारी मात्रा में डोडा लेकर बिहार के रास्ते पंजाब जाने वाले है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बगरा-लमटा के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ट्रक को रोका गया. पुलिस को देख एक तस्कर जंगल का लाभ उठा कर फरार हो गया.

पंजाब ले जा रहे थे डोडा, 85 बोरा बरामद

वहीं वाहन चालक को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छूपा कर ले जा रहे 85 बोरा डोडा जब्त किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि रांची के बुंडू, तमाड़ क्षेत्र से डोडा लेकर पंजाब जा रहे थे, जहां बड़े तस्कर को बेचना था. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर तस्कर को जेल भेज दिया गया. आगे एसपी ने कहा कि फरार तस्कर व इसमें संलिप्त अन्य तस्करो की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ के तस्कर व इसमें संलिप्त लोगो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

ये भी पढ़ें: नशे के कारोबार पर कुंदा पुलिस का प्रहार, 11.5 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लाख रुपये का अफीम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी व जिला बल के जवान

छापामारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद, एएसआई वर्षा किस्कु व कई जिला बल के जवान शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola