जमीन विवाद में हुई थी मारपीट, डेढ़ महीने बाद रिम्स में युवक की मौत; हत्या में बदला केस

Updated:
विज्ञापन

चतरा सदर थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के वशिष्ठ नगर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की रिम्स में मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव ऊपर टोला निवासी 35 वर्षीय सुशील यादव उर्फ वकील यादव की शनिवार की अहले सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह आठ जुलाई से रिम्स में इलाजरत था.

विज्ञापन

शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार, सुशील का बड़े भाई सुनील यादव से भूमि विवाद चल रहा था. डेढ़ माह पूर्व घोरान घेरने के दौरान दोनों भाइयों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी.

आरोप है कि सुनील यादव, ललिता देवी और सलोनी कुमारी ने सुशील की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मौत के बाद मामला हत्या में बदल गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola