नरकोपी में कुएं में मिला 50 वर्षीय महिला का शव, गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के डोरंडा गांव में एक 50 वर्षीय महिला का शव कुएं में मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानिए पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र के डोरंडा गांव स्थित पीपर टोली में रविवार सुबह एक कुएं में 50 वर्षीय महिला का शव तैरता मिला. मृतका की पहचान संजीदा खातून, पति मुस्तकीम अंसारी, निवासी पीपर टोली के रूप में हुई है.सूचना मिलने पर नरकोपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

शौच के लिए घर से निकली थीं घर से, कुएं से मिला शव

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि संजीदा खातून मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं. रविवार की अहले सुबह वह संभवतः शौच के लिए घर से निकली थीं और इसी दौरा हादसा हुआ.नरकोपी थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्म हात्य या दुर्घटना प्रतीत हो रहा है. हालांकि महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola