JPSC Student Protest: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर की आंदोलनकारी छात्रों से अपील, बोले- CBI जांच की मांग पर पुनर्विचार करें

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर. फाइल फोटो.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित धांधली को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने छात्रों से CBI जांच की मांग पर पुनर्विचार करने की अपील की है, क्योंकि CID मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन


JPSC Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित धांधली पर छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने आंदोलनकारी छात्रों से केंद्रीय अण्वेशन ब्यूरो (CBI) जांच की मांग पर पुनर्विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की समस्याओं पर काफी संवेदनशील हैं और सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी जांच को पूरा होने में समय लगता है और ऐसा नहीं है कि आज कोई निर्णय लिया जाए और अगले दिन उसका परिणाम सामने आ जाए.

CID नतीजे तक पहुंचने का कर रही प्रयास

राजेश ठाकुर ने कहा कि छात्रों की चिंताओं को समझा जा रहा है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि CID लगातार सही परिणाम तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है. ऐसे में छात्रों को जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखते हुए थोड़ा समय देना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने CBI जांच की मांग पर उठाए सवाल

CBI जांच की मांग पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने एजेंसी के हालिया रिकॉर्ड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि CBI के पास करीब 152 मामले हैं, लेकिन इनमें अब तक ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों को संतोष हो. उनका कहना था कि जब केंद्रीय जांच एजेंसी के कई मामलों में अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं, तो झारखंड में चल रही जांच को उसी एजेंसी को सौंपने की मांग पर छात्रों को पुनर्विचार करना चाहिए.

छात्रों की परेशानियों पर हेमंत सोरेन संवेदनशील

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपना आंदोलन इस तरह आगे बढ़ाना चाहिए कि उन्हें मिल रही राजनीतिक और सामाजिक सहानुभूति प्रभावित न हो. राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों ही छात्रों की परेशानियों पर संवेदनशील हैं. सरकार की ओर से जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

CID कर रही मामलों की जांच

कांग्रेस नेता ने कहा कि CID लगातार मामलों की जांच कर रही है और उसका उद्देश्य सही परिणाम तक पहुंचना है. ऐसे में ऐसी एजेंसी को जांच सौंपना उचित नहीं होगा, जिसके कामकाज और लंबित मामलों को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने छात्रों से भावनात्मक दबाव में फैसला लेने के बजाय मौजूदा जांच प्रक्रिया को भी मौका देने की बात कही.

लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं छात्र

JPSC-JSSC अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है. छात्र कई मामलों में CBI और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: ‘यह कैसी आजादी?’ देवेंद्रनाथ महतो के साथ रांची के सदर अस्पताल में बर्ताव पर बरसे जयराम महतो

छात्रों का CBI जांच पर जोर

राजेश ठाकुर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब छात्रों और सरकार के बीच बातचीत तथा जांच को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है. एक ओर सरकार CID और प्रस्तावित अन्य जांच प्रक्रियाओं के जरिए कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं आंदोलनकारी छात्र केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग पर जोर दे रहे हैं. अब छात्रों के अगले कदम पर सबकी नजर है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कनीय स्तर के अभियंता बने हुए हैं जिला अभियंता, सरकारी आदेश का हो रहा उल्लंघन


विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola