बुंडू अस्पताल की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था पर नगर पंचायत अध्यक्ष की चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन

बुंडू अनुमंडल अस्पताल में 3 महीने से एक्स-रे मशीन खराब है. नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यवस्था न सुधरने पर अस्पताल में तालाबंदी की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

बुंडू : रांची जिला स्थित बुंडू में अस्पताल की बदहाल स्थिति की शिकायत लेकर नगर पंचायत बुंडू अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने रविवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां देखकर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर अविनाश कुमार सोय को चिकित्सा व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने की दिशा निर्देश दिया. अध्यक्ष ने बताया कि एन एच 33 सि्थत ट्रामा सेंटर में पिछले 3 महीने से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है. जिससे मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है.

अध्यक्ष ने अस्पताल प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनी

सबसे बड़ी समस्या यह है कि नगर पंचायत अंतर्गत अस्पताल में बीते शनिवार को डॉक्टर नही रहने रहने कोई मरीज को घूमने पड़ा रहा है. कई मरीजों को नर्सें सलाह दे रही हैं. नपं अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक कराई जाए और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए.


व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल मे तालाबंदी की जाएगी

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष को चेतावनी दी गई है चिकित्सा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य समेत जनप्रतिनिधि संयुक्त नेतृत्व पर अस्पताल में तालाबंदी की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इससे लेकर नपं जितेंद्र उरांव ने सिविल सर्जन, रांची डीसी, एसडीओ को लिखित सूचना दी है.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola